श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में छिपे हैं ढेरों राज, क्या आप जानते हैं इसका रहस्य

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 05:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देश-दुनिया में ऐसे कई मंदिर तथा धार्मिक स्थल हैं जिनके रहस्य अपने आप में रोचक व दिलचस्प है। इन्हीं में शामिल हैं केरल का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर। जो हाल ही में काफ़ी चर्चा में था। लंबे समय में चल रहे कानूनी विवाद पर 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से फैसला लिया गया। बता दें, इस फैसले के अनुसार मंदिर के प्रबंधन का अधिकार त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार को दिया गया है। इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने मंदिर पर राज्य सरकार का अधिकार बताया था। मंदिर के सुर्खियों में आने से इस मंदिर के बारे में जानने की इच्छा बहुत से लोगों के मन में उजागर हुई होगी। तो आपकी बता दें कि आपकी ये इच्छा आज किसी हद तक पूरी हो सकती है। क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं पद्मनाभस्वामी मंदिर से जुड़े ऐसे तथ्य और रोचक जानकारी जो जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, आज हम आपको इस मंदिक के 7 गुप्त तहखानों के बारे में बताने वाले हैं। 
PunjabKesari, Padmanabhaswamy temple kerala, Padmanabhaswamy temple, Padmanabhaswamy Mandir, Padmanabhaswamy Temple Kerala Court Verdict, Richest Temple In India, Dharmik Sthal, Religious place, Hindu teerth Sthal

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसके चारों ओर रहस्य ही रहस्य ही छिपे हुए हैं। लोक मत है कि इस सुप्रसिद्ध मंदिर का सातवां दरवाज़ा आज भी एक पहेली है। क्योंकि ये दरवाज़ा आज तक किसी के द्वारा खोला नहीं जा सकता।  सबसे हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि लकड़ी के इस दरवाज़े को खोलने या बंद करने के लिए किसी तरह का कोई ताला, जंजीर व नट-बोल्ट नहीं लगा हुआ यानि कि दरवाज़ा बंद भी कैसे है इस बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं, आज तक ये एक रहस्य ही बना हुआ है। 
PunjabKesari, Padmanabhaswamy temple kerala, Padmanabhaswamy temple, Padmanabhaswamy Mandir, Padmanabhaswamy Temple Kerala Court Verdict, Richest Temple In India, Dharmik Sthal, Religious place, Hindu teerth Sthal
अब बात करते हैं मंदिर के इतिहास की- 
पद्मनाभस्वामी मंदिर में पद्मनाभ स्वामी की मूर्ति किसने और स्थापित की, इससे जुड़ी सटीक जानकारी तो आज तक किसी के पास नहीं है, मगर इस बार में त्रावनकोर के इतिहासकार डॉ एल. ए. रवि वर्मा के अनुसार बताते हैं कि ये रहस्यमयी मंदिर आज से 5000 साल पहले, जो कलियुग का प्रारंभिक दिन था, तब स्थापित हुआ था। 

7 गुप्त तहखानों का क्या है राज़-
बताया जाता है पद्मनाभस्वामी मंदिर में कुल 7 गुप्त तहखाने हैं, प्रत्येक तहखाने के साथ एक दरवाज़ा जुड़ा हुआ है। इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार साल 2011 में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक के बाद एक 6 के 6 तहखाने खोले गए। बताया गया था कि इन तहखानों में लगभग  1 लाख करोड़ से भी ज्यादा कीमत के सोने-हीरे के आभूषण मिले थे, जो मंदिर ट्रस्ट के पास रखवा दिए गए थे। 
PunjabKesari, Padmanabhaswamy temple kerala, Padmanabhaswamy temple, Padmanabhaswamy Mandir, Padmanabhaswamy Temple Kerala Court Verdict, Richest Temple In India, Dharmik Sthal, Religious place, Hindu teerth Sthal

जब सातवें दरवाजे को खोलने के लिए आगे बढ़ा गया तो दरवाजे पर नाग की भव्य आकृति खुदी हुई दिखाई दी। जिसके बाद उसे खोलने की कोशिश रोक दी गई। ऐसी मान्यता है कि इस दरवाजे की रक्षा खुद भगवान विष्णु के अवतार नाग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों का मानना है कि इसे खोलना बड़ी आफत को बुलाने जैसा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News