Vancouver News: वेंकूवर में नगर कीर्तन दौरान तिरंगे का अपमान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:01 AM (IST)

वेंकूवर (कनाडा) (सर्बजीत बनूड़): कनाडा के वेंकूवर शहर में गुरुद्वारा दशमेश दरबार द्वारा खालसा साजना दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। वैकल्पिक अनुमानों के मुताबिक लगभग 6 से 7 लाख श्रद्धालुओं ने शिरकत करके इसे दुनिया का सबसे बड़ा नगर कीर्तन बना दिया। पंज प्यारों की अगुवाई में सजे इस समागम में कनाडा, अमरीका और इंगलैंड से संगतें पहुंचीं।

नगर कीर्तन के दौरान ‘टीम शहीद निज्जर’ की स्टेज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वास्तिक चिन्ह पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। इस मौके पर भारत विरोधी नारेबाजी हुई और स्टेज पर तिरंगे का अपमान किया गया। 

दल खालसा के कार्यकारी अध्यक्ष परमजीत सिंह मंड और अन्य हस्तियों का विशेष सम्मान किया गया। समूचा इलाका खालिस्तानी झंडों से भरा हुआ था। खालिस्तानी कार्यकर्त्ताओं को मिली धमकियों के मद्देनजर कनाडा पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News