जीवन में खुशहाली पाने के लिए इन बातों पर करें अमल

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2016 - 04:38 PM (IST)

* खुद पर विजय प्राप्त करें। दूसरों के सामने कुछ भी साबित करने से पहले यह जरूरी है कि हम खुद को साबित करें। हर इंसान की प्रतिस्पर्धा पहले खुद से होती है। इसलिए दूसरों पर जीत हासिल करने से पहले यह जरूरी है कि हम खुद पर जीत हासिल करें।

 

* खुशियों का कोई रास्ता नहीं, खुश रहना ही रास्ता है।

 

* मूर्ख लोग निष्क्रिय होते हैं और बुद्धिमान मेहनती।

 

* खुशी हमारे दिमाग में है, खुशी पैसों से खरीदी गई चीजों में नहीं बल्कि खुशी इस बात में है कि हम कैसा महसूस करते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं और दूसरे के व्यवहार का कैसा जवाब देते हैं। इसलिए असली खुशी हमारे मस्तिष्क में है।

 

* गुजरा वक्त वापस नहीं आता, हम अक्सर ऐसा सोचते हैं कि अगर आज कोई काम अधूरा रह गया तो वह कल पूरा हो जाएगा। हालांकि जो वक्त अभी गुजर गया वह वापस नहीं आएगा।

 

* घृणा (बुराई) से घृणा (बुराई) कभी खत्म नहीं हो सकती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है और यह एक प्राकृतिक सत्य है।

 

* जिस तरह एक मोमबत्ती बिना आग के खुद नहीं जल सकती, उसी तरह एक इंसान बिना आध्यात्मिक जीवन के जीवित नहीं रह सकता।

 

* जो गुजर गया उसके बारे में मत सोचो और भविष्य के सपने मत देखो, केवल वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करो।

 

* निश्चित रूप से जो नाराजगी युक्त विचारों से मुक्त रहते हैं, वही शांति पाते हैं।

 

* निष्क्रिय होना मृत्यु का एक छोटा रास्ता है, मेहनती होना अच्छे जीवन का रास्ता है, मूर्ख लोग निष्क्रिय होते हैं और बुद्धिमान लोग मेहनती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News