Inspirational Story: बुरा समय हर किसी पर आता है लेकिन ये आदतें आपको हारने नहीं देंगी

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 09:53 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: दो संत एक झोंपड़ी में रहते थे। दोनों रोज सुबह अलग-अलग गांवों में जाते और भिक्षा मांगते। शाम को झोंपड़ी में लौट आते। इसी तरह इनका जीवन चल रहा था। एक दिन वे दोनों अलग-अलग गांवों में भिक्षा मांगने गए। शाम को लौटकर आए तो उन्हें मालूम हुआ कि आंधी-तूफान आया था।
जब पहला संत झोंपड़ी के पास पहुंचा तो उसने देखा कि तूफान की वजह से झोंपड़ी आधी टूट गई है। वह क्रोधित हो गया और भगवान को कोसने लगा। संत ने सोचा कि मैं रोज भगवान की पूजा करता हूं, दूसरे गांवों में चोर-लुटेरों के घर तो सही-सलामत हैं, हमारी झोंपड़ी टूट गई।

PunjabKesari Inspirational Story

कुछ देर बाद दूसरा संत झोंपड़ी तक पहुंचा तो उसने देखा कि आंधी-तूफान की वजह से झोंपड़ी आधी टूट गई है। यह देखकर वह खुश हो गया। भगवान को धन्यवाद देने लगा। साधु बोल रहा था- हे भगवान, आज मुझे विश्वास हो गया कि तू हमसे सच्चा प्रेम करता है। हमारी भक्ति और पूजा-पाठ व्यर्थ नहीं गया। इतने भयंकर आंधी-तूफान में भी हमारी आधी झोंपड़ी तूने बचा ली। अब हम इस झोंपड़ी में आराम कर सकते हैं। आज से मेरा विश्वास और ज्यादा बढ़ गया।

PunjabKesari Inspirational Story

प्रसंग का सार यह है कि हमें सकारात्मक सोच के साथ हालात को देखना चाहिए। इस प्रसंग में पहला संत दुखी रहता है, क्योंकि उसकी सोच नकारात्मक है। जबकि दूसरा संत सुखी है और उसकी सोच सकारात्मक है। बुरे समय में नकारात्मक बातों से बचेंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे।

PunjabKesari Inspirational Story


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News