Inspirational Story: जीवन में अमीर बनने के लिए मन में इस भाव का होना है बेहद जरुरी

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: इटली के प्रमुख उद्योगपति मेवार्डो एक दिन अपने कर्मचारियों के घरों का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि जिन श्रमिकों के खून-पसीने से कारखाने में उत्पादन होता है, उन्हीं को अपने घरों में अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके घरों की स्थिति देखकर मेवार्डो बहुत दुखी हुए। उन्होंने तय किया कि अपने कर्मचारियों के रहन-सहन का स्तर ऊपर उठाना चाहिए क्योंकि कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत ही उनका उद्योग फल-फूल रहा है।

PunjabKesari Inspirational Story

दूसरे ही दिन मेवार्डो ने अपने महलनुमा मकान को छोड़कर दो कमरे वाले छोटे से एक मकान में रहना शुरू कर दिया। अपने बड़े मकान में एक अनाथालय खोल दिया। मेवार्डो ने उद्योग से अर्जित आय का आधा भाग मजदूरों के लिए अच्छे मकान बनवाने पर खर्च कर दिया। मजदूरों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं बनाईं।

PunjabKesari Inspirational Story

एक दिन उनके पुत्र ने कहा, ‘‘पिताजी हमारे पास पर्याप्त धन है लेकिन हम अपने मजदूरों की तरह सादा जीवन क्यों व्यतीत करते हैं ? आपका अर्जित धन हमारे किस काम का है ?  मजदूरों और हमारे जीवन के रहन-सहन में कोई भी अंतर नहीं है, ऐसा तो उचित नहीं।’’

मेवार्डो ने उत्तर दिया, ‘‘यह धन मेरे परिश्रम से अर्जित नहीं होता। इसे अर्जित करने में हमारे कर्मचारियों का पसीना लगता है। अत: इस पर उनका भी उतना ही अधिकार है, जितना हमारे परिवार का। मैं चाहता हूं कि हम भी उसी स्तर की जिंदगी जिएं, जैसे हमारे कर्मचारी जी रहे हैं। ईश्वर ने हमें और मजदूरों को बनाने में कोई अंतर नहीं किया।’’

PunjabKesari Inspirational Story

पिता की बात का आशय पुत्र समझ गया एवं उसने अपनी सोच को पिता के आदर्शों के अनुरूप ढाल लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News