Inspirational Story: जो डर गया, वो मर गया...

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 09:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: कुतर... कुतर...। काफी देर तक कमरे में धमाचौकड़ी मचाने के बाद चूहा मेज कुतरने लगा। वह जल्दी-जल्दी ऐसे मेज कुतर रहा था मानो आज ही पूरी मेज को बुरादे में बदल देगा। मेज कुतरते हुए अचानक उसकी नजर बिल्ली पर पड़ी। खुली खिड़की से बिल्ली कमरे में चली आई थी। जानी दुश्मन बिल्ली को देखते ही चूहे की घिग्गी बंध गई। वह मेज कुतरना भूल कर अपनी जान बचाने के लिए भागा।

PunjabKesari Inspirational Story

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

एक कमरे से दूसरे कमरे में, कभी स्टोर में, कभी बाथरूम में, चूहा जहां भी जाता बिल्ली उसके पीछे पहुंच जाती। चूहा समझ गया कि उसकी जिंदगी के दिन पूरे हो चुके हैं। बिल्ली के रूप में साक्षात यमराज उसे लेने आ गए हैं। आज वह बच नहीं पाएगा। बिल्ली उसे पंजों में दबोच कर अपने पैने दांतों से उसके चिथड़े-चिथड़े कर देगी।

PunjabKesari Inspirational Story

चूहा भागता हुआ ड्राइंग रूम में आया, यहां रेडियो चल रहा था। अचानक रेडियो पर एक डायलाग गूंजा, ‘जो डर गया... समझो मर गया।’

यह फिल्मी डायलाग भागते हुए चूहे के कानों में भी पड़ा। इस डायलाग को सुन कर चूहे ने दौड़ते हुए मन ही मन सोचा, फिर दृढ़ निर्णय करके वह अचानक पलटा।

बिल्ली और चूहे की दुश्मनी सदियों से चलती आ रही थी। बिल्ली, चूहे का शिकार करती आ रही है। यह बिल्ली भी सैंकड़ों चूहों को अपना शिकार बना चुकी थी। अब तक वह देखती आई थी कि चूहा उसे देखते ही दम दबाकर भागता, चाहे कितना भी भागे वह शिकार करके ही दम लेती।

यह चूहा भी उसे देखते ही भागा था लेकिन अचानक चूहे के व्यवहार में आए अप्रत्याशित परिवर्तन से बिल्ली घबरा गई और अब वह अपनी जान बचाने के लिए भागी।

PunjabKesari Inspirational Story

फिर बिल्ली आगे, चूहा उसके पीछे। एक कमरे से दूसरे कमरे में। कभी स्टोर में, कभी बाथरूम में। इस भागमभाग से बिल्ली परेशान हो गई। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे चूहे से अपनी जान बचाए।

बिल्ली दौड़ती हुई आखिरी कमरे में चली आई। कमरे की खिड़की खुली थी। छलांग लगाकर बिल्ली कमरे से बाहर कूद गई। बिल्ली के भागने के बाद चूहा सुस्ताते हुए बोला, ‘‘डरा नहीं, तो मरा नहीं।’’  

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News