अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अरुणाचल में 9000 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सेना के जवानों ने किया योग
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 09:14 AM (IST)
ईटानगर (एजैंसी): भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में समुद्र तल से लगभग 9000 फुट की ऊंचाई पर स्थित पसांग सोनम झील तट पर योग सत्र में भाग लिया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले चल रहे महीनेभर के कार्यक्रमों के तहत किया गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार, अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों ने उत्साहपूर्वक योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर सैनिकों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि इससे शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक दृढ़ता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के लिए योग लचीलापन, एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
