वास्तु के अनुसार भी दान करना होता है शुभ

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 05:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में दिशा दशा के बारे में बताया गया है। इस बारे में तो सब जानते हैं परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके अलावा इसमें अन्य भी कई चीज़ों के बारे में बताया गया है। जिसमें से हम आपको बताने वाले हैं 4 ऐसी चीज़ों के बारे में जिनका दान करने से जीवन में वास्तु दोष का खात्मा होता है। बता दें इन चीज़ों का वर्णन वास्तु के साथ-साथ धार्मिक व ज्योतिष शास्त्रों में भी मिलता है। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो चीज़ेें- 
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Vastu Donate, Vastu Donation, Vastu Energy
लगभग लोग यही जानते हैं कि श्राद्ध के समय गुड़ व नमक का दान करना आवश्यक होता है परंतु आपको बता दें हर मास में आने वाले अमावस्या तिथि को भी इसका दान किया जा सकता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति तो मिलती ही है साथ जीवन से वास्तु दोष का अंत होता है, जिससे घर और जीवन में सुख-शांति का वातावरण बनाता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक के दान से यम का भय भी दूर हो जाता है। गृह-क्लेश को दूर करने के लिए श्राद्ध में इन चीजों का दान ज़रूर करें।
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Vastu Donate, Vastu Donation, Vastu Energy
कई बार पूर्वजों की आत्मा को शांति न मिलने के कारण जीवन में वास्तु दोष पैदा हो जाता है। जिसकी वजह से इंसान को परेशानियां घेर लेती हैं। ऐसे में कहा जाता है कि जातक को किसी गरीब व्यक्ति को जूते-चप्पल का दान अवश्य करना चाहिए। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए जूतों चप्पल का दान शुभ माना गया है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल का दान अवश्य करना चाहिए। 

इसके अलावा जीवन में अनेकों प्रकार की समस्याएं आ जाएं तो गरीबों को छतरी का दान करना चाहिए। इससे भी घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है तथा वास्तु दोष के कारण हर तरह की समस्या दूर हो जाती है। आखिर में एक उपाय ऐसा भी है, जो है थोड़ा है तो मंहगा परंतु करने में अधिक असरदार होता है। कहा जाता है वास्तु शास्त्र के भूमिदान करना बहुत हद तक संभव नहीं होता। परंतु अगर ऐसा कर दिया जाए तो इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। 

PunjabKesari, umbrella


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News