Christmas Day से जुड़ी इन खास बातों को क्या जानते हैं आप ?
punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 10:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 25 दिसंबर के दिन पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि ये ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को सैंटा क्लॉज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि सैंटा क्लॉज इस रात बच्चों को उपहार भेंट करता है। इस दिन लोग चर्च में जाकर लोग प्रभु यीशु मसीह के सामने कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं। इस त्योहार के पीछे और भी बड़ी परंपरा जुड़ी हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
क्रिसमस का इतिहास
ईसाई मतानुसार 360 ईस्वी के आसपास पहली बार रोम के एक चर्च में ईसा मसीह के जन्मदिन का समारोह किया गया। लेकिन इस समय जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन की तारीख को लेकर बहस जारी थी। इसके बाद चौथी शताब्दी में 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्मदिवस घोषित किया गया। साल 1836 में अमेरिका में क्रिसमस डे को आधिकारिक रूप से मान्यता मिली और 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
सैंटा क्लॉज का इतिहास
संत निकोलस का जन्म 340 ईस्वी में 6 दिसंबर को हुआ था। ईसाई मान्यता के अनुसार हर 25 दिसंबर की रात को संत निकोलस बच्चों के लिए उपहार लेकर के आते जाते थे। यहीं संत निकोलस बच्चों के लिए सांता क्लॉज बन गए। कहा जाता है कि बचपन में ही इनके माता पिता का देहांत हो गया था। बड़े होने के बाद वह एक पादरी बन गए और उन्हें लोगों की मदद करना काफी पसंद था।
क्रिसमस ट्री का इतिहास
कहते हैं उत्तरी यूरोप में कई हजार साल पहले क्रिसमस ट्री को सजाने की शुरुआत हुई थी। हालांकि उस समय फेयर नाम के एक पेड़ को सजाकर विंटर फेस्टिवल मनाया जाता था। धीरे-धीरे क्रिसमस ट्री का चलन हर जगह बढ़ता चला गया और हर कोई इस मौके पर इस पेड़ को अपने घरों पर लाने लगे। मान्यता के अनुसार क्रिसमस के मौके पर लोग क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों और कई तरह के गिफ्ट व रंगों से सजाया जाता है।