Kundli Tv- अगर लेने जा रहे हैं कर्ज तो ये पढ़ना न भूलें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 04:57 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हर व्यक्ति को सुख-समृद्धि की कामना होती है और वह चाहता है कि उसे तथा उससे जुड़े सभी व्यक्तियों को जीवन का हर सुख साधन उपलब्ध हो और वह अपनी इच्छित मनोकामना को पूरा कर सके। इसके लिए वह बहुत से प्रयत्न करता है। जीवन की यात्रा कई मोड़ों से होकर गुजरती है जितने मोड़ व्यक्ति के जीवन में आते हैं उतना ही संघर्ष करना पड़ता है। सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है। सुख और दुख सिक्के के दो पहलू हैं। यदि सुख है तो दुख भी निश्चित हैं और दुख हैं तो सुख का आना भी लाजमी हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि दुख के समय लिया गया कर्जा व्यक्ति के जीवन को इतना कठिन बना देता है कि वह कर्ज के मायाजाल में फंसकर रह जाता है। उसे कर्ज से मुक्त होने का रास्ता दिखाई नहीं देता और कई बार तो यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता रहता है। पिता का कर्ज उसका पुत्र और पुत्र का कर्ज उसका पुत्र चुकाता रहता है और यह क्रम चलता ही रहता है।
PunjabKesari
कर्ज लेते समय हम उस समय की स्थिति के अनुसार सोच लेते हैं कि हम अपनी इंकम से उस कर्ज को एक योजनाबद्ध तरीके से चुका पाने में सफल हो जाएंगे परंतु कई बार ऐसा नहीं हो पाता। चलता-चलता काम रुक जाता है। नौकरी छूट जाती है या कई बार घर में ऐसी बीमारी हो जाती है, उसमें ऐसा खर्चा हो जाता है कि कर्ज की किस्त चुका पाना मुश्किल हो जाता है।
PunjabKesari
जन्मपत्री में कुछ ऐसे योग होते हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कर्ज चुकाने में योग्य है या नहीं। कहीं बाद में कोई परेशानी तो नहीं आने वाली। हमारी जन्म कुंडली का छठा भाव और छठे भाव से संबंधित ग्रह व्यक्ति के कर्ज चुका पाने की क्षमता को दर्शाते हैं। अगर षष्टेश कुंडली में उच्च का है तो व्यक्ति कर्ज चुका पाने में सक्षम होता है। षष्टेश द्वादशेश के लग्नेश के साथ पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति को कर्ज मुक्ति में परेशानी उत्पन्न होती है। सप्तमेश यदि षष्टम भाव में हो तो व्यक्ति कर्ज चुका पाने में सफल हो जाता है। षष्ठम भाव में राहू-केतु शनि आदि अवस्था के अनुसार शुभ-अशुभ फल देते हैं।
PunjabKesari
कुंडली टीवी पर करें विंध्याचल धाम के दर्शन(Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News