जर्मनी की इस मस्जिद से जुड़ी ये खास बात जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 04:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
विश्व के किसी भी कोने में चले जाओ, किसी न किसी धर्म से जुड़ी कोई न कोई संस्कृति दिखाई दे ही जाती है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पूरी दुनिया में इन धर्मों से जुड़े बहुत से रहस्य मिल ही जाते हैं। अपनी वेबसाइट के माध्यम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि सबके बारे में बताते ही रहते हैं। इसी कड़ी को न तोड़ते हुए आज भी हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी ही मस्जिद के बारे में। यूं तो आपने बहुत सी मस्जिदों के बारे में सुना होगा। जिनमें से कोई भारत में है तो कोई पाकिस्तान के लाहैर में, तो कोई साऊदी अरब में। ये सारी मस्जिदें इस्लाम धर्म को दर्शाती है। साथ ही साथ इस्लाम धर्म से जुड़े कुछ खास तथ्य से रूबरू करवाती हैं।
PunjabKesari, Dharam, Islam Religion, Mosque, mosque in berlin, Ibn Rushd Goethe Mosque, इब्‍न रुश्‍द मस्जिद, Liberal mosque in berlin, Muslim religion, Dharmik Sthan, Religious place
इन्हीं में से एक है जर्मनी के बर्लिन में स्थित मस्जिद। जिसका निर्माण कुछ ही वर्ष पहले जर्मन में संपन्न हुआ। बता दें ये मस्जिद जर्मनी में इब्‍न रुश्‍द-गोएथे नाम से खुली है। कहा जाता है ये मस्जिद इस्‍लाम स्‍कॉलर इब्‍न रुश्‍द और जर्मन ऑथर जोहान वोल्‍फगैंग के नाम पर आधारित है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस मस्जिद में ऐसा क्या खास है तो बता दें जहां आज भी पुरानी प्राचीन पंरपंराओं के आधार पर महिलाओं को मस्जिद जाने की अनुमति नहीं है तो वहीं इस मस्जिद में किसी भी महिला को आने की मनाही नहीं है। बल्कि यहां की लोक मान्यताओं के अनुसार यहां ऐसी महिलाओं के आने की मनाही है, जिन्‍होंने अपने चेहरे को बुरके आदि से ढका हुआ होता है। इसके अलावा इस मस्जिद की एक और खास बात ये है कि इसको सेंट जोहांस प्रोटेसटेंच चर्च के भीतर बनाया गया है।
PunjabKesari, Dharam, Islam Religion, Mosque, mosque in berlin, Ibn Rushd Goethe Mosque, इब्‍न रुश्‍द मस्जिद, Liberal mosque in berlin, Muslim religion, Dharmik Sthan, Religious place
यहां साधारण पुरुष-महिलाओं के अलावा गे तथा समलैंगिक लोग भी आकर इबादत कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है जर्मनी में उदारवादी मुस्लिमों के लिए यह अपनी तरह की पहली मस्जिद है। पुरुषों की ही तरह यहां महिलाएं भी इमामों की तरह खुत्बा या उपदेश के साथ-साथ अजान भी दे सकती हैं।
PunjabKesari, Dharam, Islam Religion, Mosque, mosque in berlin, Ibn Rushd Goethe Mosque, इब्‍न रुश्‍द मस्जिद, Liberal mosque in berlin, Muslim religion, Dharmik Sthan, Religious place


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News