आज भी जारी रहेगा सूर्यदेव का प्रचंड रूप, शुक्रवार तक यलो अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 09:24 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भारतीय संस्कृति में सूर्य को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक माना गया है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक ओर सूर्य की तपिश लोगों की परीक्षा ले रही है, वहीं यह समय हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रातःकाल सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम कार्यालय ने लू की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आया नगर, लोधी रोड, रिज इलाकों में हीट वेव का असर रहा है। मंगलवार को आया नगर में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री रहा जो सबसे ज्यादा है। 

रिज में 44.6, पालम में 44 डिग्री, लोधी रोड में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 301 दर्ज हुआ और औसत एक्यूआई 252 रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हीटवेव के अनुमान हैं और तापमान भी 46 डिग्री तक पहुंचने के अनुमान हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शुक्रवार रात से मौसम में नरमी के संकेत हैं।
 
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News