राशिफल: अप्रैल फूल डे किस राशि के लिए बनने जा रहा है मजेदार

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 01:10 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 01.04.17, शनिवार, चंद्र वृष राशि रोहिणी नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक खुशहाली हेतु शनि मंदिर में जलेबी का प्रसाद चढ़ाएं।

मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा हैं। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व,शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष: व्यापार हेतु अच्छा समय है। बिजनैस मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन जरुरी है। रोजगार की समस्या सताएगी। सामान्य बनकर मन को काबू में रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जॉय करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। अचानक रुके कार्य बनेंगे। धन लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण पैदा करेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

तुला: रोजगार की समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या हल होगी बशर्ते प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। मिले हुए काम से पीछे न हटें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: हालात में परेशानियां बढ़ेंगी। बिजनैस की समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु बहुत दिन बहुत शुभ है। आध्यात्मिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: बिजनैस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। किसी इवेंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: फैमिली के साथ डिनर करने जाएंगे। मन रख-रखाव और साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वेस्टमेंट से परहेज करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मीन: हाई प्रोफाइल लोगों से मिलेंगे। बिना अपोइंटमेंट के मीटिंग्स न रखें। व्यावसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। तत्काल धन लाभ के योग है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News