राशिफल: बुध पड़ गए अस्त, कौन सी राशि उठाएगी बौद्धिक कष्ट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 10:30 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 22.02.17 बुधवार चंद्र धनु राशि व पूर्वाषडा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तरपूर्व, राहुकाल दिन 12 से 1:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति बौद्धिक कष्ट से निदान हेतु गणेश जी पर सुपारी चढ़ाएं।

 

मेष: जूनियर्स काम में हाथ बंटाएंगे। स्टुडैंटस का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। असरदार लोगों से लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


वृष: लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मिथुन: लोगों से कहासुनी होगी। मांगलिक कार्य में जाएंगे। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


कर्क: विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। पार्टनर से ईमानदार रहें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

सिंह: प्रेमी संग शाम को डेट पर जाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेन-देन के कारण टैंशन के संकेत हैं। बहसबाज़ी के संकेत हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


कन्या: असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। फोन पर जरूरी खबर मिलेगी। नई बिज़नैस डील फाइनल न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

तुला: नए मकान के योग हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृश्चिक: अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। परिजनो के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

धनु: अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। स्टूडैंट्स का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा। स्वास्थ्य चिंतित करेगा। प्रॉपर्टी के लंबित मामले हल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मकर: कर्मठता से लाभ होगा। बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

कुंभ: ऑफिस में विरोधी षड़यंत्र करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। करीबी दोस्त से झगडे़ निपटेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

मीन: उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी। अनुभवी व्यक्तिय से सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News