आपका राशिफल- 9 अप्रैल, 2020
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 9 अप्रैल, गुरुवार वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है। जो आधी रात 12:39 तक रहने वाली है तत्पश्चात तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। इसके अतिरिक्त रात 12:15 तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इनका 27 नक्षत्रों में 15वां स्थान है। स्वाती का अर्थ है आज़ाद। जिन लोगों का जन्म इस नक्षत्र में होता है, वह खुले दिल और दिमाग से अपना जीवन जीते हैं। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज गुरुवार का दिन है। राशि अनुसार ये काम करने से बैड लक आपके आसपास भी नहीं आएगा।
मेष- गाय को आटे का पेड़ा खिलाएं।
वृष- लक्ष्मी माता को गुलाब चढ़ाएं।
मिथुन- केले की पूजा करें।
कर्क- हल्दी की गांठें तिजोरी में रखें।
सिंह- गरीब को खाने की चीजें दान करें।
कन्या- गुलाब का फूल लक्ष्मी मंदिर में दान करें।
तुला- गरीबों में मिठाई बांटें।
वृश्चिक- जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।
धनु- गरीब को दूध दें।
मकर- गाय को हरा चारा डालें।
कुंभ- केले के पेड़ पर गुड़ चढ़ाएं।
मीन- इत्र लगाएं।