राशिफल: चंद्र-मंगल का राशि परिवर्तन योग, किस राशि को देगा धन व वैभव

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 01:52 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 20.03.17 सोमवार, चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।


दैनिक उपाय:सभी 12 राशियों के व्यक्ति धन प्राप्ति हेतु दूध में गुडं घोलकर सफ़ेद शिवलिंग पर चढ़ाएं।


मेष: हैल्थ ठीक रहेगी। टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्खों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: अपने काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझ-बूझ से चलें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह माने। अंधविश्वास से बचें और समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: प्रातः में आलस्य रहेगा। शाम को एनर्जेटिक फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कन्या: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


तुला: अकाउंट्स पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले व्यवस्थित करें। प्रोफैशनल डील हेतु समय अनुचित है। बिजनैस एक्टिविटीज मुनाफा देंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: मसले खुद सुलझाएं। टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास से करियर के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क कम्प्लीट होगा। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क तत्परता से कंप्लीट करें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस में हुए मुनाफे का री-इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल पर छोड़ दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मीन: जरूरी मामलात पर राय मजबूत होगी। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News