घर के लिए लक्ष्मी होती है ऐसी गृहिणी, देखें आप में हैं कितने गुण

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 11:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jyotish And Vastu Remedies for Dhan Prapti: घर की महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं। उन्हीं के द्वारा किए गए सद्कर्मों से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यहां कुछ ऐसी चीजें बताई जा रही हैं, जो देखने में दैनिक जीवन का हिस्सा दिखाई दे सकती हैं लेकिन अधिकांश महत्वपूर्ण ज्योतिषीय और वास्तु उपचार इन्हीं से जुड़े हुए हैं। रोजाना का यह मौन यज्ञ आपको कई तरह की बाधाओं से बचाकर रखता है। दिनचर्या से जुड़े ये नियम सामान्य नियम न होकर ज्योतिषीय उपचारों के नियम हैं। 

PunjabKesari Effective Vastu Tips for Women to Follow

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Effective Vastu Tips for Women to Follow

घर के लिए लक्ष्मी होती है ऐसी गृहिणी, देखें आप में हैं कितने गुण
एक कुशल गृहिणी चूल्हा जलाने के बाद पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बचाकर रखती है।

घर की सफाई के दौरान जब पोंछा लगाती है तो बाल्टी के पानी में नमक मिलाती है। 

शाम के समय मंदिर जाते हुए चींटियों के लिए थोड़ा आटा और चीनी लेकर निकलती हैं। 

PunjabKesari Effective Vastu Tips for Women to Follow

मुख्यद्वार के पास मिट्टी के आकर्षक बरतनों में फूल सजाती है।

मुख्यद्वार के ठीक ऊपर बंदनवार बांधती है।

दरवाजे पर रंगोली सजाती है।

PunjabKesari Effective Vastu Tips for Women to Follow

खाना पकाते समय अपना मुंह पूर्व दिशा में रखें तथा रसोई के अंदर तुलसी का पौधा स्थापित करें।

खाना तैयार होने के बाद उसे चूल्हे पर न रखें अन्यथा घर से बरकत और लक्ष्मी चली जाती है।

गृहिणी को रसोई तैयार करते समय प्रसन्न रहना अति आवश्यक है। तनाव या मानसिक दुविधा की स्थिति में खाना तैयार करने से परिवार के लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा सभी चिंतित रहेंगे।

PunjabKesari Effective Vastu Tips for Women to Follow

खाना तैयार करते समय गृहिणी को काले या लाल रंग के चप्पल, जूते आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि काले रंग को अग्रि का कुचालक माना जाता हैं तथा लाल रंग को अग्रि का स्रोत माना जाता है। जिससे स्वास्थ्य खराब होने की पूर्ण संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 

रात को सोने से पहले रसोई में एक बाल्टी पानी भर कर रखें, ऐसा करने से कर्ज की नौबत नहीं आती और आर्थिक अभाव का सामना नहीं करना पड़ता।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News