जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त?

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 03:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 6.37 से रात्रि 8.56 यानी 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा। इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ है। इस वर्ष होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी। होली रंगों का त्यौहार इस वर्ष 29 मार्च को मनाया जाएगा, इससे पहले 28 मार्च को होलाष्टक समाप्ति के साथ होलिका दहन होगा। पूर्णिमा तिथि 28 मार्च दिन रविवार की रात में होलिका दहन किया जाएगा। भद्रा दिन में 1.33 बजे समाप्त हो जाएगी। साथ ही पूर्णिमा तिथि रात में 12.40 तक ही व्याप्त रहेगी। शास्त्रानुसार भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है, इस कारण रात में 12.30 बजे से पूर्व होलिका दहन हो जाना चाहिए क्योंकि रात में 12.30 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

कुछ शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बज कर 7 मिनट से दोपहर 12 बज कर 56 मिनट तक।
अमृत काल - सुबह 11.04 से दोपहर 12.31 तक।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4.50 से सुबह 5.38 मिनट तक।
सर्वार्थसिद्धि योग - सुबह 6.26 से शाम 5.36 मिनट तक। इसके बाद शाम 5.36 से 29 मार्च की सुबह 6.25 तक।

होलिका दहन का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
होली के आयोजन में अग्नि प्रज्ज्वलित कर वायुमंडल से संक्रामक किटाणु दूर करने का प्रयास होता है। कोरोना काल में होलिका दहन से वातावरण शुद्ध होगा। इस दहन में वातावरण शुद्धि हेतु हवन सामग्री के अलावा गूलर की लकड़ी, गोबर के उपले, नारियल, अधपके अन्न आदि के अलावा  बहुत-सी अन्य निरोधात्मक सामग्री का प्रयोग किया जाता है जिससे रोगों के कीटाणु मर जाते हैं। इस पर्व को नवानेष्टि यज्ञ भी कहते हैं क्योंकि खेत से नवीन अन्न लेकर यज्ञ में आहुति देकर फिर नई फसल घर लाने की हमारी पुरातन पर परा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News