Holi Vastu Tips: होली के दिन अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर की हर बुरी ऊर्जा होगी दूर

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi Vastu Tips: जल्द ही होली का पर्व आने वाला है। ऐसे में अगर हम कुछ विशेष उपाय करते हैं तो सारी परेशानियों से निजात देखने को मिलता है। बता दें कि अगर आपको लगता है आपके घर में वास्तु दोष है तो होली के दिन कुछ उपाय कर के हम उनसे निजात पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस पर्व से जुड़े कुछ उपाय हैं जिनको करके हम अपने घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। होली के दिन दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें होली के दिन दान नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें। 

Makeup items सोलह श्रृंगार का सामान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बता दें कि होली वाले दिन सुहागिन महिलाओं क श्रृंगार का सामान दान नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी का सामना करना पड़ता है। कहते हैं ऐसा करना पति के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

PunjabKesari Holi Vastu Tips

Donation of clothes कपड़ों का दान
कहते हैं कि दान करना कभी गलत नहीं होता। लेकिन शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन और होली वाले दिन कपड़ों को दान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन से सुख-समृद्धि चली जाती है।

Donation of money पैसों का दान
आर्थिक स्थिति को अगर बेहतर बनाना चाहते हो तो इस दिन पैसों का दान भूल के भी नहीं करना चाहिए।

Toran तोरण 
शास्त्रों के अनुसार घर
के बाहर तोरण लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। आज-कल कुछ लोग बाजार से नकली तोरण लेकर गेट पर लगा देते हैं लेकिन वास्तु की नजर से देखा जाए तो ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में अपने घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से तोरण लगाएं। ऐसा करने से बुरी ऊर्जा से छुटकारा देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari Holi Vastu Tips

Pyramid पिरामिड
घर में रखा हुआ पिरामिड धन को आकर्षित करने का काम करता है। अगर आप भी धन प्राप्त करना चाहते हैं तो होली वाले दिन घर में पिरामिड अवश्य रखना चाहिए। 

Donation of iron and steel लोहा-स्टील का दान
वास्तु के मुताबिक होली या होलिका दहन वाले दिन स्टील की वस्तु दान नहीं करनी चाहिए। इसके साथ इस बात का भी बेहद ध्यान रखें कि दान के अलावा इनको किसी से लेना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव देखने को मिलता है। 

Donation of white goods सफेद चीजों का दान
इस  रंग की चीजों को भी दान करने से बचना चाहिए। जैसे कि दूध, दही, चीनी आदि सफेद चीजें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आर्थिक दशा की नींव हिलने लग जाती है। 

PunjabKesari Holi Vastu Tips


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News