Holi 2022: होली की रात करें ये उपाय, हर विपदा दूर भगाएं

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 03:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अपनी वेबसाइट के माध्यम से हम आपको लगातार होलिका दहन और होली से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब हम आपको बताने जा रहे होली की रात को किए जाने वाले खास उपायों को बारे में। बता दें इस बार होली 18 मार्च. दिन शुक्रवार को पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली की रात को कई तरह के उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है इस रंगों के त्यौहार वाली रात जो व्यकित आगे बताई गई ये उपाय करता है उसे अपने जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैँ। तो आइए जानते हैं क्या है वो उपाय- 
Holi, Holi 2022, Holi 2022 Upay, Holi Upay In Hindi, Holi Remedies, Holi Remedies in Hindi, Holi In India, Dharm, Punjab Kesari
व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें, बिजनेस में फायदा होने लगेगा।

होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं, इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

राहु की परेशानी दूर करने के लिए 1 नारियल में अलसी का तेल और गुड़ डालकर होलिका में डाल दें, इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
PunjabKesari, Holi, Holi 2022, Holi 2022 Upay, Holi Upay In Hindi, Holi Remedies, Holi Remedies in Hindi, Holi In India, Dharm, Punjab Kesari
घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दोमुखी दीपक जलाएं, फिर जब दीपक बुझ जाए तो होली की अग्नि में डाल दें, धनहानि नहीं होगी

होली की रात, होलिका दहन वाले स्थान पर गड्ढ़ा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें, अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें, अगर किसी ने तंत्र किया है तो खत्म हो जाएगा

होली की रात 12 बजे से चौराहे पर पहले नींबू के चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में फेंक दें, और घर वापस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।

होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें, इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2022, Holi 2022 Upay, Holi Upay In Hindi, Holi Remedies, Holi Remedies in Hindi, Holi In India, Dharm, Punjab Kesari
शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।

होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News