‘सुरक्षित’ रंगों से खेलें होली

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 03:49 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
होली के त्यौहार का बच्चे और बड़े सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है। होली में प्यार से एक-दूसरे को रंग लगाने का अपना ही आनंद है, परंतु यदि रंग कैमिकल वाले हों तो ये त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बाजार में मिलने वाले सुरिक्षत रंगज यानी हर्बलज रंग ही खरीदें। वैसे आप चाहें तो इन्हें आसानी से घर पर ही बना सकते हैं परंतु इन्हें बनाते वक्त अपने मम्मी-डैडी या बड़े भाई-बहनों की मदद लेना न भूलें। यहां आपको कुछ च्हर्बलज् रंग बनाने के आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आपकी और दूसरों की त्वचा को भी कोई नुक्सान नहीं पहुंचेगा।

नारंगी रंग
अगर आप नारंगी रंग बनाना चाहते हैं तो रात भर मेहंदी की पत्तियों को पानी में डाल कर छोड़ दें सुबह तक पानी का रंग पूरी तरह बदल जाएगा। आप उस पानी से होली खेल सकते हैं या फिर आप चाहें तो उसमें अरारोटज का पाऊडर मिला दें और सूखने के लिए छोड़ दें। आपका नारंगी अबीर तैयार हो जाएगा।

गहरा गुलाबी रंग
गहरा गुलाबी रंग यानी मैजेंटाज् बनाने के लिए चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में उबाल लीजिए और फिर अगले दिन इनसे होली खेलिए। इसमें भी आप अरारोटज का पाऊडर मिला कर सूखा रंग बना सकते हैं।

पीला रंग
पीला रंग बनाने के लिए लाल रंग के फूलों को पानी में भिगो दें। इससे पानी हल्के पीले रंग का हो जाएगा। इससे आप होली खेल सकते हैं।

हरा रंग
हरा रंग बनाने के लिए पालक को पानी में भिगो दीजिए या फिर धनिए की पत्तियों को पीस कर उनका जूस निकाल लीजिए। आपको होली खेलने के लिए प्राकृतिक हरा रंग मिल जाएगा।

नीला रंग
नीला रंग बनाने के लिए ब्लूबेरी के रस का इस्तेमाल कीजिए। अरारोटज का पाऊडर मिला कर इससे भी अबीर बनाया जा सकता है।

बनाएं मनपसंद सूखा रंग
अगर सूखे रंगों से होली खेलना हो तो चावल के आटे में अपनी पसंद का ‘फूल कलर’ मिला लीजिए और इसमें दो छोटे चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। फिर मिक्सर में पीस लीजिए, यह पाऊडर बन जाएगा और इससे होली खेलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News