Holi 2020: जानिए, कब शुरू हो रहा है होलाष्टक

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 10:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही खास होता है। जहां पूरे देश में इसकी धूम मची होती है, तो वहीं मथुरा व वृंदावन की होली देखने बनती है। मान्यताओं के अनुसार होली से आठ दिन पहले ही होलाष्टक शुरू हो जाता है। ऐसे में हर शुभ कार्य पर रोक लग जाती है और इस बार होलाष्टक 03 मार्च से लग जाएगा, जोकि 09 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नए बिजनेस या कोई अन्य शुभ कार्य इन्हें करने की मनाही रहती है।
Follow us on Twitter
PunjabKesari
होलाष्टक का महत्व
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक ग्रहों की दशा का स्वरूप उग्र होता है। फाल्गुन शुक्ल आष्टामी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को बृहस्पति, त्रयोदशी को बुध और चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र रूप में रहते हैं। ऐसे में इंसान का मन कई प्रकार के दुविधाओं से घिरा रहता है, इसलिए कोई भी शुभ कार्य बनने के बजाय बिगड़ने की संभावना अधिक रहती है।
Follow us on Instagram
PunjabKesari
वहीं शास्त्रों के अनुसार होली से आठ दिन पहले भक्त प्रह्लाद को उसके पिता हिरण्यकशिपु ने मारने की कोशिश शुरू कर दी थी। इसलिए होलाष्टक की अवधि में शुभ कार्य नहीं नहीं किए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News