Holashtak: होलाष्टक के दौरान गलती से भी न खरीदें यह चीजें, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है भारी परेशानी
punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 09:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Holashtak 2025 : होलाष्टक शुरुआत 7 मार्च, शुक्रवार यानी आज के दिन से हो रही है। सनातन धर्म में होलाष्टक की अवधि को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक होली से पहले के वो आठ दिन होते हैं, जब किसी भी तरह के कोई शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दौरान कोई भी खरीदारी करना शुभ नहीं होता है।
Holashtak Ke Dauran Kya Nahi Kharidna Chahiye होलाष्टक के दौरान क्या नहीं खरीदना चाहिए
नया मकान नहीं खरीदें
होलाष्टक के दौरान नया घर, प्लॉट, दुकान या किसी अन्य प्रकार की संपत्ति खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस अवधि के दौरान घर से जुड़े किसी भी प्रकार के लेन-देन का काम न करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पूजा सामग्री की खरीदारी न करें
होलाष्टक के दौरान वैसे तो पूजा-पाठ करना बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन होलाष्टक के 8 दिनों तक किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने की मनाही होती है और किसी विशेष अनुष्ठान के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान खरीदी गई पूजा सामग्री का शुभ फल नहीं मिलता।
नए वस्त्र और घरेलू सामान न खरीदें
होलाष्टक के दौरान नए वस्त्र और घरेलू सामान खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस अवधि के दौरान नई चीजों को खरीद कर घर लाना शुभ नहीं होता। ऐसा करने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और पारिवारिक जीवन मनमुटाव होने की संभावना होती है।
सोना और चांदी न खरीदें
इस अवधि में सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इनकी खरीदारी करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और धन हानि होने की संभावना होती है।