हजूर साहिब एक्ट को लेकर सिख पंथ से परामर्श करे महाराष्ट्र सरकार : ढिल्लों

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 08:19 AM (IST)

चंडीगढ़ (स.ह.): भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज महाराष्ट्र सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया, जिसके तहत प्रस्तावित हजूर साहिब एक्ट, 2026 को महाराष्ट्र विधानसभा में पेश करने से पहले धार्मिक संगठनों, सिख विद्वानों तथा अन्य हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

महत्वपूर्ण विचार-विमर्श में फोन के माध्यम से शामिल हुए केवल सिंह ढिल्लों ने व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया कि तख्त श्री हजूर साहिब के प्रबंधन से संबंधित किसी भी विधायी ढांचे को अंतिम रूप देने से पहले सिख पंथ के साथ व्यापक परामर्श किया जाए। उनका यह हस्तक्षेप भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह द्वारा संचालित उच्च स्तरीय चर्चा का हिस्सा था, जिन्होंने समुदाय की चिंताओं को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाया। 

मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपने कैबिनेट सहयोगी चंद्रशेखर बावनकुले को इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए नियुक्त किया। इस निर्णय का स्वागत करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सिख समुदाय की चिंताओं पर सकारात्मक और अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया दी।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News