हरतालिका तीज: इस दिन महिलाएं न करें ये कार्य

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 12:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस बार की बात करें तो इस वर्ष हरतालिका तीज का पर्व 9 सितंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाएं पूरा दिन कठिन व्रत-उपवास करती हैं तथा रातभर जागरण करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन से जुड़े कुछ कार्यों का वर्णन किया गया है, जिन्हें हरतालिका तीज के दिन नहीं करना चाहिए। अगर महिलाएं इन कार्यों को करती हैं तो उन्हें अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य जो हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को नहीं करना चाहिए। 

यूं तो कहा जाता है घर की महिलाओं को कभी भी अधिक क्रोध नहीं करना चाहिए, परंतु खासतौर पर हरतालिका तीज के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए। मन को शांत रखने के लिए महिलाएं इस दिन हाथों में मेहंदी लगाती हैं। 

मान्यताओ के अनुसार इस दिन व्रती महिला जिस भी तरह का भोजन या अन्य कोई पदार्थ ग्रहण करती है तो उस अन्न की प्रकृति के अनुसार ही उसका अगला जन्म उस योनि में ही होता है। इसलिए कहा जाता है व्रत को तोड़ा नहीं जाता है।

हरतालिका तीज के दिन रात को सोना नहीं चाहिए बल्कि रात्रि  जागकर जागरण करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो महिलाएं रात को सोती हैं, वह अगले जन्म में मगरमच्छ की योनि प्राप्त करती हैं। 

इस दिन महिलाओं को गलती से भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, जो महिलाएं इस दिन दूध का सेवन करती हैं, वो अपने अगले जन्म में सर्प योनि पाती हैं। 

चूंकि यह व्रत यह व्रत पति की दीर्घायु अथार्त लंबी उम्र के लिए रखा जाता है, इसलिए इस दिन व्रती महिलाओं को पति से किसी भी प्रकार का झकड़ा नहीं करना चाहिए। 

बहुत कम लोग ये जानकारी रखते हैं कि मान्यता के अनुसार यदि कोई भी कुंवारी या विवाहित महिला एक बार इस व्रत को रखना प्रारंभ कर देती हैं तो उसे जीवनभर यह व्रत रखना ही होता है। बीमार होने पर दूसरी महिला या पति इस व्रत को रख सकते हैं। परंतु ध्यान रखें कि अत: अगर आप स्वस्थ हैं तो इस व्रत को किसी भी हालत में तोड़े नहीं चाहिए। 

ध्यान रखें कि इस दिन विधि-विधान से पूजा के बाद के व्रत कथा जरूर सुनें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News