Hariyali Amavasya: दुर्भाग्य विनाशक हरियाली अमावस्या पर नारियल के 5 चमत्कारी टुकड़ों से खोलें अपनी समृद्धि के द्वार
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 12:52 PM (IST)
Hariyali Amavasya Shravan Amavasya 2026: क्या आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या दुर्भाग्य का सामना कर रहे हैं? 12 अगस्त को आने वाली श्रावण और हरियाली अमावस्या केवल एक धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि आपके जीवन की दरिद्रता को समाप्त करने का एक स्वर्णिम अवसर है। शास्त्रों और वास्तु परंपराओं के अनुसार, इस विशेष रात्रि में किया गया एक छोटा सा प्रयास आपकी सूनी झोली और खाली तिजोरी को खुशियों से भर सकता है। जानिए, गुप्त और अचूक नारियल प्रयोग की विधि। जो वास्तु-देवता को प्रसन्न कर आपकी किस्मत की लकीरों को रातों-रात बदलने की शक्ति रखता है।

Shravan Amavasya Hariyali Amavasya upay 2026: घर में धन संबंधी कोई भी समस्या का निवारण करना हो तो 12 अगस्त की रात दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। खाली झोली और तिजोरी भरने का है सुनहरी मौका। श्रावण अमावस की रात आपकी किस्मत बदल सकती है। आज विशेष उपाय करने से आप खाली हाथ नहीं रहेंगे।

श्रावण अमावस्या के दिन एक पानी वाला नारियल लेकर वास्तु-देवता का ध्यान करते हुए उसके पांच छोटे- छोटे टुकड़े करें। प्रत्येक टुकड़े में थोड़ी-थोड़ी शक्कर डालें। फिर उसे घर की किसी भी खिड़की में अमावस्या की रात में रख दें। हरियाली अमावस्या से अगले दिन सुबह चीटियों आदि जीवों के खाने के बाद उन बचे हुए टुकड़ों को घर से दूर कहीं भी रख आएं।

विशेष: नारियल के 5 छोटे- छोटे टुकड़े करने के बाद जो नारियल बच जाए उसकी चटनी बनाकर सभी परिवार के सदस्य मिल-बांट कर खाएं।

