भारतीय परंपराओं में ही विश्व की समस्याओं का समाधान : शाह

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 09:54 AM (IST)

हरिद्वार (नवोदय टाइम्स): केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आचार्यश्री पंडित श्रीराम शर्मा ने सम्पूर्ण मानवता को व्यक्ति निर्माण का मार्ग दिखाया। उन्होंनें आस्था, अध्यात्म और संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए व्यक्ति निर्माण का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के जागरण का समय आ गया है। भारतीय परंपराओं में ही विश्व की समस्याओं का समाधान है। आने वाला समय सभी के लिए कल्याणकारी होने वाला है।

अमित शाह गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। समानता, संस्कृति, एकता और अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़ किया। 

उन्होंने व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के विचार को व्यवहार में उतारने का मार्ग प्रशस्त किया। इस दौरान अमित शाह ने आचार्य के संदेश हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा को मानव कल्याण का मूल मंत्र बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News