Happy Mother''s Day 2021- इतिहास के पन्नों से जानें, मातृ दिवस की कथा

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 12:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Happy Mother's Day 2021- अलग-अलग देशों में इस दिन को मनाने की अलग-अलग कहानी है। इसे दुनिया के हर कोने में अलग-अलग दिन भी मनाया जाता है। इस दिन कई देशों में तो विशेष अवकाश भी घोषित किया जाता है।

Ancient History Of Mother's Day 2021- इतिहास
इसका इतिहास काफी पुराना माना जाता है। कुछ विद्वानों का दावा है कि मां के प्रति सम्मान यानी मां की पूजा का रिवाज प्राचीन ग्रीस (यूनान) से आरंभ हुआ। कहा जाता है कि ‘सायबेले’ ग्रीक देवताओं की मां थीं, उनके सम्मान में यह दिन त्यौहार की तरह मनाया जाता था। एशिया माइनर के आस-पास और साथ ही साथ रोम में भी वसंत के आस-पास ‘इदेस ऑफ मार्च’ नामक उत्सव 15 से 18 मार्च तक मनाया जाता था।

Mothers Day 2021 Date History- ‘मदरिंग संडे’ की परम्परा
यूरोप और ब्रिटेन में मां के प्रति सम्मान दर्शाने की कई परम्पराएं प्रचलित हैं। उसी के अंतर्गत एक खास रविवार को मातृत्व और माताओं को सम्मानित किया जाता जिसे ‘मदरिंग संडे’ कहा जाता था। 

यह ‘लिटर्जिकल कैलेंडर’ का हिस्सा है जिसे मां और ‘मदर चर्च’ (गिरजाघरों) को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह कैथोलिक कैलेंडर में ‘लेतारे संडे’ वाले दिन आता है। परम्परानुसार इस दिन प्रतीकात्मक उपहार देने तथा मां का हर काम परिवार के सदस्यों द्वारा किए जाने का उल्लेख मिलता है।

आधुनिक दौर में ‘मदर्स डे’
आधुनिक दौर में ‘मदर्स डे’ की शुरूआत 1908 में अमरीका में हुई। वर्जीनिया में रहने वाली एना ने अपनी मां के प्रेम और समर्पण को देखते हुए इस दिन की शुरूआत की थी। 

कहा जाता है कि एना की मां ने उन्हें बड़े जतन से पाला-पोसा था। अपनी मां के समर्पण से वह बहुत प्रभावित हुईं और मां से बेहद प्यार करने लगीं। उस दौरान एना ने प्रतिज्ञा की थी कि वह कभी शादी नहीं करेंगी और मां की सेवा उसी भाव से करेंगी, जैसे उनकी मां करती है। 

काफी समय के बाद एना की मां का निधन हो गया। इसके बाद अमरीका में गृहयुद्ध के दौरान एना ने घायल सैनिकों की देखभाल मां के रूप में की। एना अपनी मां को सम्मान देना चाहती थीं इसलिए वह एक ऐसे दिन की तलाश कर रही थीं जिस दिन दुनिया की सभी मांओं को सम्मान मिल सके। इसके बाद एना ने मां के प्रति सम्मान के लिए ‘मदर्स डे’ की शुरूआत की। इसे लेकर उन्होंने अमरीकी कांग्रेस को प्रस्ताव दिया जो खारिज कर दिया गया। हालांकि, 1911 में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया जिसके फलस्वरूप अमरीका के राष्ट्रपति ने ‘मदर्स डे’ मनाने की घोषणा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News