Hajj 2025: हज के लिए 15 लाख से ज्यादा मुसलमान सऊदी अरब पहुंचे
punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अराफात (प.स.): इस साल हज करने के लिए दुनियाभर से 15 लाख से ज्यादा जायरीन सऊदी अरब पहुंचे हैं। हज इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है और आर्थिक एवं शारीरिक तौर पर सक्षम मुस्लिम के लिए यह जरूरी माना जाता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार हज करे। हज मंत्रालय के प्रवक्ता गस्सान अल नौइमी ने विदेशी हज यात्रियों की अनुमानित संख्या के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने यह नहीं बताया कि सऊदी अरब के कितने लोग इस साल हज कर रहे हैं। पिछले साल दुनियाभर के 16 लाख से ज्यादा मुस्लिमों ने हज किया था।