Gwalior Kartikeya Temple: साल में एक बार खुलता है भक्ति कार्तिकेय स्वामी मंदिर, आप भी करें दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 12:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhakti Kartik Swami Temple gwalior: ग्वालियर में एक ऐसा मंदिर है, जिसके पट भक्तों के लिए वर्ष में सिर्फ एक दिन खोले जाते हैं। यह मंदिर है भगवान शिव शंकर के पुत्र कार्तिकेय का जहां कार्तिक पूर्णिमा को हर वर्ष मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले जाते हैं। भगवान कार्तिकेय के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

PunjabKesari Gwalior Kartikeya Temple

मान्यता है कि स्वामी कार्तिकेय के दर्शनों से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भक्तों को उनके दर्शन वर्ष में सिर्फ एक दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा पर ही हो सकते हैं। देश का सबसे प्राचीन और संभवतः इकलौता मंदिर ग्वालियर में मौजूद है।

PunjabKesari Gwalior Kartikeya Temple

इस मंदिर के पट यानी दरवाजे वर्ष में सिर्फ एक बार वह भी मात्र चौबीस घंटे के लिए ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन खुलते हैं।

PunjabKesari Gwalior Kartikeya Temple

ऐसा देश के किसी भी मंदिर में नहीं होता है इसलिए इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आधी रात के बाद से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। 

PunjabKesari Gwalior Kartikeya Temple

ग्वालियर के जीवाजी गंज इलाके में स्थित भगवान कार्तिकेय का मंदिर 400 वर्ष पुराना है और सुबह 4:00 बजे से दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगनी शुरु हो जाती हैं। 

- अंकुर जैन (ग्वालियर)

PunjabKesari Gwalior Kartikeya Temple


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News