Gutka Sahib Desecration: दिव्यांग युवक ने गुरुद्वारा साहिब में की गुटका साहिब की बेअदबी

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

तरनतारन (रमन): जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में दिव्यांग युवक ने गुटका साहिब की बेअदबी की, जिसको लेकर संगत में रोष है। संगत ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मैनेजर सतनाम सिंह व हैड ग्रंथी ज्ञानी निशान सिंह ने बताया कि आज सुबह कर्मजीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी झब्बाल गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। वहां उसने संगत के लिए रखे गए गुटका साहिब में से रहिरास साहिब वाला गुटका साहिब लेकर कई पन्ने फाड़ दिए। सेवादारों व संगत ने उसे तुरंत काबू कर थाना झब्बाल की पुलिस के हवाले कर दिया। 

उधर, घटना का पता चलते ही थाना झब्बाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार समिति के अध्यक्ष तरलोचन सिंह, सरूप सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा आरोपी कर्मजीत सिंह के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News