Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 03:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
30 जून दिन गुरुवार आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि के इस वर्ष के आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि आरंभ हो चुके हैं। इससे पहले हम आपको बताया कि इस दौरान किस तरह की पूजा की जाती है व खास तौर पर इस दौरान कौन पूजा कर सकते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं आषाढ़ मास के इन नवरात्रों में किए जा सकने वाले कुछ खास उपायों की। जी हां, धार्मिक व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यूं तो इस दौरान केवल तांत्रिक साधु आदि ही पूजा आदि कर सकते हैं, सामान्य लोगों को इस दौरान पूजा नहीं करना चाहिए। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चाहे इस दौरान पूजा न कर सकें, लेकिन कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से न केवल जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है बल्कि अगर किसी के ऊपर कर्ज आदि का भार हो उससे भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय-
PunjabKesari Devi Bhagwati, दस महाविद्याएं, 10 Mahavidyas, Gupt Navratri 2022, Gupt Navratri Date and Time, Gupt Navratri 2022 in India, Ashadha Mass, Ashadha Month, Ashadha Month Gupt Navratri, Gupt Navratri Pujan, Gupt Navratri Upay, Gupt Navratri Worship is Worth, Dharm, Punjab Kesari
गुप्त नवरात्रि से जुड़े उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए। इस दौरान देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर कमल का फूल न मिल रहा हो तो घर में कमल के फूल वाला कोई चित्र लगा सकते हैं। 

इस दौरान जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए घर में चांदी या सोने का सिक्का लाना चाहिए। कहा जाता है इससे घर में बरकत बनी रहती है, साथ ही साथ जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें


PunjabKesari, Gold Coin, गोल्ड सिक्का, सोना का सिक्का
जो व्यक्ति किसी बड़ी बीमारी से जूध रहा हो उस इस दौरान देवी दुर्गा को लाल रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए। साथ  साथ ॐ क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है इस उपाय को करने वाले जातक पर मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बरसाती है।

इस दौरान कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गुप्त नवरात्रि मे मां दुर्गा के समक्ष गुग्गल की सुगंध वाली धूप जलानी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने हमेश के लिए कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

इसके अलावा गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मोरपंख लाने बेहद शुभ होता है। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, इसलिए मोर पंख को घर लाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari, मोर पंख, Mor Pankh, Dharm , Punjab Kesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News