Grah Gochar 2024: शनि मार्गी, गुरु वक्री इन राशियों के कष्ट होंगे दूर, 12 राशियां होगी प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 01:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grah Gochar 2024: ज्योतिष में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति 9 अक्टूबर से 118 दिन के लिए उल्टी चाल शुरू कर चुके हैं। 4 फरवरी 2025 को जाकर वह मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। दूसरी तरफ 29 जून से शनि देव भी उल्टी चाल चल रहे हैं और वह 139 दिन की उल्टी चाल पूरी करने के बाद 15 नवंबर को मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। देवगुरु बृहस्पति और शनि इस ब्रह्मांड के दो बड़े ग्रह हैं और ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। बृहस्पति को नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल है जबकि शनि को न्यायाधीश कहा जाता है। जब इनमें से एक ग्रह उल्टी चाल चल रहा हो और दूसरा सीधी चाल चल रहा हो तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है। वहीं अब होने जा रही है। देवगुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर से अपनी उल्टी चाल का सफर शुरू कर चुके हैं। शनि देव 15 नवंबर से अपनी सीधी चाल का सफर शुरू करने वाले हैं। अब दो प्रमुख ग्रहों में से एक ग्रह की उल्टी चाल और एक ग्रह की सीधी चाल सभी 12 राशियों की जिंदगी को प्रभावित करने वाली है। इन दोनों ग्रहों की चाल से कुछ राशियों के कष्ट दूर होंगे यानी कुछ रशिया बेहद लकी रहने वाली हैं।

PunjabKesari Grah Gochar
जिन राशियों के कष्ट दूर होंगे उनमें पहली भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि के लिए इन दोनों ग्रहों की चाल कई शानदार नतीजे देने वाली है। कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा और समाज में आपका अच्छा स्टेटस बनेगा। संतान की तरफ से भी कोई खुशखबरी मिलेगी और विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। देवगुरु बृहस्पति की यह उच्च राशि है। देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल और शनि की सीधी चाल कर्क राशि वालों के कई सपने पूरे करेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। लव लाइफ को बेहतर करेगी। बिजनेस को मजबूत करेगी और कार्य स्थल पर आपका पूरा दबदबा रहेगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। प्रमोशन का योग भी बनेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। कन्या राशि के जो स्टूडेंट विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी होगी। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बिजनेस को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे और इन्वेस्टमेंट से भी आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा और बीमारी से मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari Grah Gochar
चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है, जिस पर शनि की ढैया भी चल रही है लेकिन अब वृश्चिक राशि वालों को काफी राहत मिलने वाली है। लव लाइफ बेहतर होगी। अगर सिंगल हैं तो मैरिज के योग बनेंगे। पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करेंगे तो उसमें कामयाबी मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग अच्छे पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में स्विच कर पाएंगे। प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। कारोबार में कोई दिक्कत चल रही थी तो दूर होगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि में ही शनि देव मार्गी होकर कुंभ राशि वालों को जबरदस्त सफलता प्रदान करेंगे।देवगुरु बृहस्पति भी उल्टी चाल चलते हुए कुंभ राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम बनते चले जाएंगे।कार्यस्थल पर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा। विदेश जाने का सपना पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अच्छी सेविंग भी कर पाएंगे।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है। देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चलते हुए और पावरफुल होकर मीन राशि वालों के सपने पूरे करेंगे और शनि देव की भी पूरी कृपा मीन राशि वालों पर बरसने वाली है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। इनकम के नए साधन बनेंगे। इन्वेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Grah Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News