Govardhan Puja Upay: इस गोवर्धन पूजा करें गोमती चक्र का चमत्कारी उपाय, मिलेगा जीवन का हर ऐशो-आराम
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 05:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Govardhan Puja Upay: 22 अक्टूबर 2025 बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन दीवाली के ठीक अगले दिन आता है और इसमें गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उनकी परिक्रमा करने का विशेष विधान है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, प्रकृति और गौ माता के प्रति आभार व्यक्त करने का है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आपके जीवन से समस्त दुखों का नाश करके धन, स्वास्थ्य और करियर में अद्भुत सफलता दिला सकते हैं।

गोमती चक्र और कौड़ियों का अचूक उपाय: गोवर्धन पूजा के समय अपनी थाली में 5 गोमती चक्र और 5 कौड़ियां अवश्य रखें। पूजा के दौरान इन्हें रोली और चावल अर्पित करके इनका भी विधि-विधान से पूजन करें। पूजा संपन्न होने के बाद इन गोमती चक्रों और कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। यह उपाय धन प्राप्ति का एक शक्तिशाली माध्यम माना जाता है।
चौमुखी दीपक: धन संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे जाकर चौमुखी दीपक सच्चे मन से प्रज्वलित करें। यह एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावी उपाय है जो आर्थिक तंगी को समाप्त करता है।

गौ माता की सात परिक्रमा: घर की छोटी से बड़ी आर्थिक समस्याओं को जड़ से खत्म करने और घर में लक्ष्मी की आवक बढ़ाने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन गौ माता को स्नान कराकर उनका तिलक करें। इसके बाद उनकी सात बार परिक्रमा करें।
नकारात्मक ऊर्जा का नाश : घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए गोवर्धन पूजा के दिन शाम के समय गाय के गोबर के कंडे जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इसी के साथ, घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए तुलसी के पौधे के सामने घी का दीया जलाना भी शुभ माना जाता है।

