Govardhan Pooja 2019: भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए आज करें इन मंत्रों का जाप

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 11:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बात को तो सब जानते ही हैं कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है और इस बार से दिन आज यानि 28 अक्टूबर को है। इस दिन की पौराणिक कथा श्रीकृष्ण और उनके बचपन से जुड़ी हुई है। इसलिए इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करनी बहुत ज़रूरी मानी जाती है। तो आइए आज इस मौके पर आपको श्रीकृष्ण के कुछ खास मंत्रों के बारे में बताते हैं, जिनका जाप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सभी मंत्र को जपने से पहले एक बार 'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम।' मंत्र का उच्चारण अवश्य करें।
PunjabKesari
लेकिन ध्यान रहे कि पहले मंत्र के लिए पवित्रता का विशेष ध्‍यान रखें। स्नान बाद कुश के आसन पर बैठकर सुबह और शाम संध्या वंदन के समय उक्त मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र जीवन में किसी भी प्रकार के संकट को पास फटकने नहीं देगा।
PunjabKesari
गोवर्धन पूजा के दिन पढ़े यह मंत्र 
जब कभी भी व्यक्ति को आकस्मिक संकट का सामना करना पड़ता है तो तुरंत ही पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ उक्त मंत्र का जाप कर संकट से मुक्ति पाई जा सकती है।
मंत्र - 'ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।'
'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।'
PunjabKesari
नीचे दिए मंत्र को हर समय दोहराते रहना चाहिए। इसे चलते-फिरते, उठते-बैठते और कहीं भी किसी भी क्षण में दोहराते रहने से कृष्ण से जुड़ाव रहता है। इस तरह से कृष्ण का निरंतर ध्यान करने से व्यक्ति कृष्ण धारा से जुड़कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग पुष्ट कर लेता है।
मंत्र - 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News