देवी लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन-संपत्ति का आशीर्वाद, जानें कैसे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 05:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देवी लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है, मगर बहुत से लोग हैं जिन्हें इनकी पूजा अर्चना नहीं करनी आती। हालांकि आज के समय में न केवल धार्मिक शास्त्र बल्कि इंटरनेट के माध्यम से भी लोग हर तरह की धार्मिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मगर फिर भी ऐसे लोग हैं, जो इस तरह की जानकारी से वंचित ही रह जाते हैं। तो बता दें ऐसे में आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से न केवल इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि यहां आप ये भी जान सकते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को पूजा पाठ की सही विधि मालूम न हो सके तो किस तरह कुछ सरल उपायों से ही मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। 
PunjabKesari, Devi lakshmi, Goddess lakshmi, goddess lakshmi magical mantra, Devi Lakshmi Mantra, Mantra Bhajan Aarti, Vedic Mantra in Hindi, Vedic Shalokas
दरअसल आज हम आपको देवी लक्ष्मी केे कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप से आपको मां लक्ष्मी से अपार धन-संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। बता दें धार्मिक शास्त्रों में धन की देवी लक्ष्मी यश की देवी भी कहा जाता है। कहा जाता है लक्ष्मी माता देवी दुर्गा की तीन शक्तियों में से एक हैं, जो कमल पर विराजमान रहती हैं। इनकी खुली हुई हथेलियां धन वर्षा का संकेत देती हैं।  जानते हैं माता लक्ष्मीं के मंत्र जिनके जाप से आप भी कर सकते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न..

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:!

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:!
PunjabKesari, Devi lakshmi, Goddess lakshmi, goddess lakshmi magical mantra, Devi Lakshmi Mantra, Mantra Bhajan Aarti, Vedic Mantra in Hindi, Vedic Shalokas
ओम लक्ष्मी नम:

लक्ष्मी नारायण नम:

धनाय नमो नम:

ॐ धनाय नम:

इन दोनों मंत्रो का जाप करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

ॐ धनाय नम: 
PunjabKesari, Devi lakshmi, Goddess lakshmi, goddess lakshmi magical mantra, Devi Lakshmi Mantra, Mantra Bhajan Aarti, Vedic Mantra in Hindi, Vedic Shalokas


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News