Kundli Tv- राशि के अनुसार बहन को दें ये दे गिफ्ट

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 10:36 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
रविवार 26 अगस्त श्रावण मास की पूर्ण‍िमा के दिन रक्षाबंधन का महापर्व मनाया जाएगा। इस रोज बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांध कर उसके सुखी जीवन की कामना करती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। बहन से राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को तोहफा भी देता है। ब्रह्मा की वाणी मनु स्मृति में स्वायंभुव मनु ने बताया है की तीन ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर की महिलाओं को देने से घर-परिवार में खुशहाली आती है। पुरुष सफलता की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं और उन्हें शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।  
PunjabKesari
श्लोक- यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।
PunjabKesari
वस्त्र

साफ और स्वच्छ स्थान पर लक्ष्मी का वास होता है और घर की महिलाएं लक्ष्मी का रूप होती हैं। घर के पुरूषों पर गृहस्थी को चलाने का उत्तरदायित्व होता है। यदि वो घर की पत्नी, माता, बेटी या बहन को अच्छे और सुंदर वस्त्र पहनाते हैं तो देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। जो पुरूष ऐसा नहीं करते उन पर अलक्ष्मी अपना वर्चस्व स्थापित कर लेती हैं।  
PunjabKesari
गहने
जिस घर की महिलाएं सुंदर गहनों से सजती-संवरती हैं। वह घर सदा वैभव संपन्न रहता है। त्यौहारों और विशेष मौको पर पुरूषों को घर की महिलाओं को गहने तोहफे में देते रहना चाहिए।  महिलाओं के प्रसन्न रहने में ही परिवार और कुल की सुख-समृद्धि है। 
PunjabKesari
मीठी वाणी
घर के पुरूष सदा महिलाओं को सत्कार और सम्मान देते हुए मीठी वाणी से उनसे बात करें। ऐसा करने से घर में श्रेष्ठ लोगों व देवताओं का वास होता है। जिस घर में स्त्रियां शोक व चिंताग्रस्त होती हैं, वह घर और कुल शीघ्र ही नष्ट हो जाता है और जहां महिलाएं निश्चिंत और सुखी रहती हैं, वह घर सदैव विकास करता रहता है।
ऑफिस की नींव रखने से पहले बरतें ये सावधानियां (देखें VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News