गीता महोत्सव: पहली बार ब्रह्मसरोवर पहुंचे मध्य प्रदेश के शिल्पकार
punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कुरुक्षेत्र (धमीजा): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में ब्रह्मसरोवर के पावन घाटों पर जहां 23 राज्यों की शिल्पकला को देखा जा सकता है वहीं महोत्सव में पहली बार मध्य प्रदेश से पहुंचे शिल्पकारों की शिल्पकला पर्यटकों के मन को भा गई है। इस महोत्सव में पहली बार मध्य प्रदेश को पार्टनर स्टेट बनाया गया है। यहां से 7 शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला को लेकर महोत्सव में पहुंचे हैं। ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ शिल्पकला की महक पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। मध्य प्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद सिराज जूट क्राफ्ट, विजय कुमार खरादी वुड टॉयस, कमलेश कुमार राठौर ए ब्रोएडेड क्रास्टेड, मोसीन खान जरी गुड्स, बिमलेश कुमार डॉल एडं टॉयस, मोहम्मद सोहल हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, नाजीर मुज्जफर जरी एंड जरी गुड्स की शिल्पकला को लेकर पहुंचे हैं। इन शिल्पकारों को जनजाति संग्रहालय भोपाल के माध्यम से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भेजा गया है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश को पार्टनर राज्य और नेपाल को पार्टनर देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।
आकर्षण का केंद्र गोंड टेरिबल आर्ट : मध्य प्रदेश में बहने वाली नर्मदा नदी के तट पर बसे गांव डिंडोरी की गोंड टेरिबल आट्रस पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसको पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के स्टॉल नम्बर 116 पर देखा जा सकता है। इस अनोखी शिल्पकला के लिए एक्रेलिक्स रंग और कैनवस का प्रयोग किया जाता है। इस शिल्पकला को पर्यटक खूब सराह रहे हैं।
मध्य प्रदेश के गांव ढिढौरी से आए संतु सिंह टेकम का कहना है कि गीता महोत्सव-2022 में पहली बार आए हैं। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध पेंटिंग कला को लेकर आए हैं। मध्य प्रदेश की उभरती शिल्पकार यास्मीन खान महोत्सव में जरी के सूट और बटुए बनाकर लाई हैं। उन्होंने कहा कि इस पहले अवसर में ही ब्रहमसरोवर की फिजा उनके मन को भा गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

भाजपा ने कहा- 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु

Noida News: 9 दिन बाद मासूम को मिली मां की गोद, महिला ने बताया बच्चा चोरी का मकसद....जानकर हर कोई रह गया दंग

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस ने बरामद किया वो चाकू जिससे साहिल ने 21 वार कर ली थी साक्षी की जान