Gau Seva Dham Hospital: होडल में संपन्न हुआ ऐतिहासिक गोपाष्टमी एवं अक्षत महोत्सव 2025
punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 10:20 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पलवल/होडल: अक्षय तृतीया एवं गोपाष्टमी के पावन पर्व पर, गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, एन.एच-2, होडल (जिला पलवल) में गोपाष्टमी एवं अक्षत महोत्सव- 2025 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) का दिव्य सान्निध्य और देवी चित्रलेखा जी की पावन उपस्थिति प्राप्त हुई। हजारों श्रद्धालुओं, संतों, समाजसेवियों और संस्थाओं की सहभागिता ने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई दी।
.png)
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और गौ पूजन के साथ हुआ। पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने भक्तों को सनातन धर्म, गौ संरक्षण और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया। हजारों गायों को भोजन कराया गया, जिसमें आसपास की गौशालाओं ने भी सहभागिता की। परिसर में धूप, साबुन, औषधि, अर्क और जैविक सामग्री जैसे पंचगव्य उत्पादों के निर्माण की आकर्षक झलक प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं में गाय के घी से बने प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन को पर्यावरण-सुरक्षित एवं प्लास्टिक मुक्त रखा गया।
.png)
गौ सेवा धाम की प्रगति एवं भविष्य की योजनाएं
देवी चित्रलेखा जी ने गौ सेवा धाम की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल में अब तक हजारों बीमार एवं घायल गौवंशों का उपचार और पुनर्वास किया जा चुका है।
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन की गई 8 मंजिला गौ हॉस्पिटल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इस बिल्डिंग में जल्द ही निम्नलिखित सुविधाएं स्थापित की जाएंगी:
आधुनिक सर्जिकल वार्ड और ओटी लैब, पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेदिक पंचगव्य उत्पाद इकाई, गौ-आधारित स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा
पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई। यह पदयात्रा 7 से 16 नवंबर 2025 तक दिल्ली से वृंदावन तक प्रारंभ की जाएगी।इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धर्म और गौ संरक्षण का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
गौ सेवा धाम का संदेश और आभार
होडल के विधायक श्री हरेंद्र रामरतन जी ने गौ सेवा धाम परिवार के सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "देवी चित्रलेखा जी के नेतृत्व में गौ सेवा धाम, हरियाणा ही नहीं, पूरे भारत के लिए गौ सेवा का आदर्श केंद्र बन चुका है।
गौ सेवा धाम का मूल संदेश है:
गौ ही धर्म, गौ ही संस्कृति और गौ ही जीवन की आधारशिला है।
.png)
