विधिवत पूजा के साथ खोले गए गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट, आप भी करें दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 04:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जहां एक तरफ पूरे देश में लॉकडाउन के चलते लोग बहुत उदास हैं, तो वहीं इसी बीच एक ऐसी खबर आई है। जिससे जानने के बाद शायद आपका उदास मन खुशी से झूम उठेगा। जी हां, बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान से खोल दिए गए हैं। परंतु बता दें फिलहाल यहां भक्तों के आने-जाने का सिलसिला शुरू नहीं किया जाएगा। मगर कोरोना वायरस के भय में श्रद्धालुओं को ये खबर सुनकर काफी प्रसन्नता हुई होगी। बता दें इसे खोलने के समय में भी शारीरिक दूरी का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया। खबरों की मानें तो रविवार सुबह भैरों घाटी से गंगा की डोली गंगोत्री पहुंची, जिसकेे बाद गंगोत्री में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
PunjabKesari, Gangotri, Yamunotri, Char Dham, गंगोत्री, यमुनोत्री, चार धाम, Lockdown, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, हिंदू धार्मिक स्थल, Char Dham Yatra, हिंदू तीर्थ स्थल
दोपहर 12.35 बजे पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए, वहीं यमुना की डोली घर साली गांव से शनिदेव की अगुआई में सुबह 8 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। 11 बजे डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी 12:41 बजे खोल दिए गए। बता दें वहीं, केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खोले जाने हैं। जबकि, बद्रीनाथ के कपाट आगामी 15 मई को खोले जाएंगे।
PunjabKesari, Gangotri, Yamunotri, Char Dham, गंगोत्री, यमुनोत्री, चार धाम, Lockdown, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, हिंदू धार्मिक स्थल, Char Dham Yatra, हिंदू तीर्थ स्थल
बता दें कि बीते रोज मुखबा में सुबह तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। इसके बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को सजाकर डोली में विराजमान किया गया। ठीक 12.30 बजे अभिजीत मुहूर्त पर डोली गंगोत्री की ओर रवाना हुई। इस दौरान मुखबा गांव के निवासियों समेत हर्षिल, धराली व बगोरी के ग्रामीणों ने घरों से ही मां गंगा के चरणों में पुष्प अर्पित किए। यह पहला मौका था, जब मुखबा के ग्रामीण शीतकालीन मंदिर परिसर में नहीं आ सके।शाम को डोली रात्रि विश्रम के लिए भैरव घाटी स्थित भैवर मंदिर पहुंची। इस दौरान सब ने शारीरिक दूरी के मानकों का विशेष ख्याल रखा।
PunjabKesari, Gangotri, Yamunotri, Char Dham, गंगोत्री, यमुनोत्री, चार धाम, Lockdown, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, हिंदू धार्मिक स्थल, Char Dham Yatra, हिंदू तीर्थ स्थल
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News