Gangotri Dham Closing Date 2026 : गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 08:22 AM (IST)

उत्तरकाशी (एजैंसी): उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के चार धामों के रूप में विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में से एक गंगोत्री के कपाट मंगलवार को अन्नकूट के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। सर्दियों में 6 माह मंदिर बंद रहने के दौरान श्रद्धालु मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में कर सकेंगे। 

 गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट दोपहर 12.05 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सरकारी आंकडों के अनुसार, इस वर्ष 9 नवम्बर तक 60.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम दर्शन के लिए आ चुके हैं जिसमें से गंगोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10.06 लाख से ज्यादा रही ।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News