Ganga Dussehra 2026 Budh Nakshatra Gochar: आज गंगा दशहरा 2026 पर बुध का नक्षत्र परिवर्तन, 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की और धन लाभ का रास्ता

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 09:54 AM (IST)

Ganga Dussehra 2026 Budh Nakshatra Gochar: आज 25 मई 2026, सोमवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। आज ही की मंगलमय रात 11 बजकर 49 मिनट पर बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि और निर्णय लेने का कारक माना जाता है। ऐसे में इनका नक्षत्र परिवर्तन 12 में से 5 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। गंगा दशहरा की रात बन रहे इस विशेष संयोग का असर क्या होगा आईए जानते हैं-

PunjabKesari Ganga Dussehra 2026 Budh Nakshatra Gochar

मेष राशि: जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इनवैस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।

सिंह राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। फाइनेंशियल कंडीशन उम्मीद से अधिक बढ़ेगी। बॉस के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या राशि: किस्मत का तारा बुलंदियों पर है। कई लाभ के मौके मिलेंगे। नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। जॉब को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होंगी। भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

मकर राशि: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सीनियर्स लाभ देंगे। स्टूडैंट्स का कंसंट्रेशन बढ़ेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। नई जिम्मेदारियां परिपक्व बनाएंगी। तन और मन मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: जेब पर चल रही मार में सुधार होगा और पुराने अटके काम पूरे होने लगेंगे। छुटपुट झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे। कर्मठता लाभ देगी। उलझनें कम होंगी। बिजनैस से लाभ होगा। असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी।

PunjabKesari Ganga Dussehra 2026 Budh Nakshatra Gochar

Budh Nakshatra: ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह बुद्धि का प्रतीक है। बुद्धि से ही जीवन में धन और वैभव अर्जित किया जाता है। कुण्डली में अगर बुद्ध बलवान हो तो जीवन में मिलती है धन की सौगात। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार, कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें विधि पूर्वक करने से सभी प्रकार की फाइनेंशियल प्रॉब्लम दूर हो सकती हैं।

PunjabKesari Ganga Dussehra 2026 Budh Nakshatra Gochar

Remedies for Planet Mercury Based on Your Zodiac Sign बुध ग्रह राशिनुसार करें ये उपाय
मेष:
तुलसी पर घी का दीपक जलाएं।

वृषभ: गरीब कन्याओं में इलायची बांटें।

मिथुन: पूजा घर में 3 साबुत सुपारी चढ़ाएं ।

कर्क: 2 इलायची के दाने कर्पूर से जलाएं।

सिंह: सुपारी पर चंदन लगाकर तिजोरी में रखें।

कन्या: सौंफ-सुपारी खाएं।

तुला: पक्षियों के लिए साबुत धनिया रखें।

वृश्चिक: मूंग के दाने पर्स में रखें।

धनु:  मूंग का दान करें।

मकर: राधा-कृष्ण मंदिर में तुलसी पत्र चढ़ाएं।

कुंभ: मिश्री पानी में बहा दें।

मीन:  किसी गरीब महिला को पालक भेंट करें।

Mantra to strengthen the planet Mercury बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र: बुध ग्रह को शांत करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

ॐ बुं बुधाय नमः

ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः
 

PunjabKesari Ganga Dussehra 2026 Budh Nakshatra Gochar

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News