Ganesh Visarjan 2026 : विसर्जन के बाद सपने में गणपति जी का आना क्यों माना जाता है खास? इन इससे जुड़े संकेतों का अर्थ

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 04:01 PM (IST)

Ganesh Visarjan 2026 :  गणेश उत्सव के 10  दिनों तक बप्पा की सेवा और पूजा-अर्चना करने के बाद जब विसर्जन का समय आता है, तो हर भक्त का मन बहुत उदास हो जाता है। नम आंखों से बप्पा को विदाई देने के बाद भी कई दिनों तक उनका ही ध्यान मन में बना रहता है। अक्सर देखा गया है कि विसर्जन के बाद या गणेशोत्सव के दौरान कई लोगों को सपने में भगवान गणेश के दर्शन होते हैं। स्वप्न शास्त्र और मान्यताओं के अनुसार, गेणेश विसर्जन के बाद बप्पा का सपना में आना कोई आम बात नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि बप्पा ने आपकी सेवा को स्वीकार कर लिया है और वे आपको आने वाले समय के लिए कोई खास संदेश देना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं कि विसर्जन के बाद सपने में गणपति जी के अलग-अलग रूपों के दिखने का क्या अर्थ होता है। 

Ganesh Visarjan 202

सपने में मुस्कुराते हुए बप्पा के दर्शन होना
विसर्जन के बाद आपको सपने में भगवान गणेश मुस्कुराते हुए या आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाई दें, तो यह सबसे शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि बप्पा आपकी 10 दिनों की सेवा और भक्ति से बेहद प्रसन्न हैं। आपके जीवन में चल रही परेशानियां और मानसिक तनाव जल्द ही खत्म होने वाले हैं। 

Ganesh Visarjan 202

सपने में मूषक पर सवार गणेश जी दिखना
अगर सपने में गणपित महाराज अपनी सवारी मूषक पर बैठकर आपके घर आते दिखें। यह संकेत देता है कि आपके आपके जीवन में कई शुरुआत या शुभ यात्रा के योग बन रहे हैं। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं या नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगा। बप्पा स्वयं आपके मार्गदर्शक बन रहे हैं।

सपने में गणपति जी को मोदक या लड्डू खाते देखना
यदि आप सपने में बप्पा को मोदक का भोग ग्रहण करते या खाते हुए देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में इसे आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। इसका मतलब है कि आपको बहुत जल्द कहीं से रुका हुआ धन मिलने वाला है या धन लाभ के नए रास्ते खुलने वाले हैं। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी या मांगलिक कार्य हो सकता है।

Ganesh Visarjan 202

खुद को गणेश जी की पूजा करते देखना
अगर आप सपने में खुद को बप्पा की आरती या उत्तरपूजा करते हुए देखते हैं। यह सपना आपकी आध्यात्मिक उन्नति और मनोकामना पूर्ति का सूचक है। आपकी कोई पुरानी मन्नत या इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। विघ्नहर्ता आपके सारे विघ्न हरने वाले हैं।

Ganesh Visarjan 202

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News