Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दौरान बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन के हर विघ्नों का होगा नाश

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 04:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है और 7 सितंबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। यह पर्व भव्य उत्सव और भव्य सजावट के लिए जाना जाता है लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है गणेश जी को भोग अर्पित करना। जो व्यक्ति सच्चे मन से पार्वती नंदन को उनको प्रिय चीज का भोग लगाता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार बप्पा को कौन सी चीज का भोग लगाना चाहिए। 

मेष राशि - मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दौरान बप्पा को चना दाल के लड्डू और खीर का भोग लगाना चाहिए। इन भोगों से मेष राशि के जातक जीवन में नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों को मीठे चावल की खीर, पनीर के पकवान और फलों का भोग लगाना चाहिए। इन भोगों से स्थिरता और समृद्धि में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक बप्पा को मोदक, नारियल के लड्डू अर्पित करें। ये भोग मानसिक शांति और बुद्धि के विकास में सहायक होते हैं।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi

कर्क राशि- कर्क राशि के जातक चने की दाल का हलवा, पनीर की मिठाई और मालपुआ अर्पित करें। इन भोगों से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और मानसिक सुकून प्राप्त होता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक महादेव के पुत्र को यदि बादाम से बने लड्डू, शाही पनीर और दही का भोग लगाते हैं तो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 

कन्या राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए गुड़ और मूंग दाल का हलवा भोग लगाना सर्वोत्तम माना गया है। इन भोगों से स्वास्थ्य में सुधार और कार्यों में सफलता मिलती है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक यदि बप्पा को चतुर्थी पर मोतीचूर के लड्डू लगाते हैं तो जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलते हैं। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक चना दाल के लड्डू, और अंजीर अर्पित करें। इन भोगों से करियर में सफलता प्राप्त होती है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के चतुर्थी क दौरान बप्पा को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से यात्रा और शिक्षा में लाभ मिलता है।

PunjabKesari Ganesh Chaturthi

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को तिल वाले लड्डू का ये भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से बप्पा उनकी मेहनत और समर्पण को मान्यता देंगे और सफलता की ओर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के जातक श्री गणेश को सुपारी और काजू के लड्डूअर्पित करें। इन भोगों से सामाजिक संबंधों में सुधार और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

मीन राशि- मानसिक सुकून और आध्यात्मिक उन्नति के लिए मीन राशि के जातक बादाम के लड्डू का भोग लगाएं। 

इन सभी भोगों के अर्पण से न केवल गणेश जी खुश होते हैं, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन विशेष भोगों को अर्पित करके आप गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने घर में आनंद और समृद्धि ला सकते हैं। 

PunjabKesari Ganesh Chaturthi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News