Ganesh Chaturthi 2022: दिल्ली के राजा के पंडाल में दिखेगा आजादी का अमृत महोत्सव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): त्योहारों का सीजन प्रारंभ हो चुका है, जल्द ही भक्तों के घरों में विध्नहर्ता गणेश जी की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही जगह-जगह पंडाल लगाकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की जाएगी। ऐसे में राजधानी में प्रसिद्ध दिल्ली के राजा का पंडाल आजादी के 75 वर्ष को मनाते हुए अमृत महोत्सव में सराबोर दिखाई देने वाला है। बीते 25 सालों से लगातार बड़े ही धूमधाम से गणेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रमेश नगर में दिल्ली के राजा आयोजन समिति द्वारा किया जाता है। सोमवार को इसके लिए भूमि पूजन भी कर दिया गया है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आयोजन समिति के सदस्य हर्ष बंधु ने बताया कि 25 वर्षों से उत्सव में गणेश जी की भक्ति से जुड़े सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर  श्रद्धा के साथ उत्सव को मनाते हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने पर  इस बार पंडाल को तिरंगे झंडे से सजाया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने कहा कि इस उत्सव में बहुत सारे लोग दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य राज्यों से भी आते हैं।  भूमि पूजन के दौरान मुख्य संरक्षक रमेश आहूजा, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, समिति महामंत्री राजन चड्ढा सहित नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के राजा के संरक्षक परमजीत सिंह पम्मा मौजूद रहे।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News