Gandmool Nakshatra october 2024: अक्टूबर में 3 दिन रहेगा गंडमूल नक्षत्र, ये हैं Dates

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 04:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gandmool Nakshatra 2024: गण्ड मूल भारतीय ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण अवधारणा है। गण्ड मूल का अर्थ होता है "गण्ड" (गांठ) और "मूल" (जड़)। इसे ज्योतिष में विशेष रूप से ग्रहों की स्थिति से संबंधित एक दोष के रूप में देखा जाता है। जब चंद्रमा या लग्न किसी विशेष नक्षत्र में होता है, जिसे गण्ड मूल नक्षत्र कहा जाता है तो इस स्थिति को गण्ड मूल दोष कहा जाता है। गण्ड मूल दोष से जुड़े व्यक्ति की जन्म कुंडली में कई बार परेशानियां और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसे जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे विवाह, व्यवसाय और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना जाता है। 

PunjabKesari Gandmool Nakshatra october 2024

गंडमूल नक्षत्रों को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता। इन नक्षत्रों में पैदा होने वाले बच्चों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के इंपैक्ट पड़ सकते हैं। इसके अच्छे और बुरे प्रभाव को देखने से पहले कुंडली में चंद्रमा किस नक्षत्र में है और वह नक्षत्र किस भाव में है। इस पर गौर किया जाता है।

PunjabKesari Gandmool Nakshatra october 2024

गण्ड मूल का नक्षत्र देखना इसलिए आवश्यक होता है क्योंकि इस समय में किए गए कार्यों का फल सकारात्मक होता है। यदि कोई व्यक्ति विवाह, नया कार्य या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहता है तो गण्ड मूल का नक्षत्र देखकर ही निर्णय करना चाहिए। यह मान्यता है कि इस समय में किए गए कार्यों में सफलता और स्थिरता अधिक होती है।

PunjabKesari Gandmool Nakshatra october 2024

गण्ड मूल का नक्षत्र देखकर विवाह और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाना एक प्राचीन परंपरा है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि लाने में मदद कर सकती है। अक्टूबर के महीने में गण्ड मूल के 3 नक्षत्र रहेंगे।

PunjabKesari Gandmool Nakshatra october 2024

गण्ड मूल के पहले नक्षत्र का आरम्भ 8 अक्टूबर 2024 मंगलवार को 02:25 ए.एम से लेकर 10 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार को 05:15 ए.एम तक रहेगा।

गण्ड मूल के दूसरे नक्षत्र का आरम्भ 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को 07:18 पी.एम से लेकर 18 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को 01:26 पी. एम तक रहेगा।

गण्ड मूल के तीसरे नक्षत्र का आरम्भ 25 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को 07:40 ए.एम बजे से लेकर 27 अक्टूबर 2024 रविवार को 12:24 पी.एम तक रहेगा।

PunjabKesari Gandmool Nakshatra october 2024


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News