Gait and personality: तौबा ये मतवाली चाल, जानें व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र

punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 11:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gait and personality: ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की चाल अनजाने में ही उसका व्यक्तित्व दर्शाती है। यदि आप किसी व्यक्ति के चलने के तरीके को ध्यान से देखें तो आप उसका स्वभाव जान सकते हैं।   

PunjabKesari Gait and personality

हाथ में मोबाइल या पर्स को थोड़ा आगे करके चलने वाले लोग अक्सर दिखावटी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग बातचीत में माहिर होते हैं। ये लोग घूमने-फिरने का विशेष शौक रखने वाले होते हैं। ऐसे लोग भौतिक सुखों को जुटाना ही अपने जीवन का लक्ष्य मानते हैं।

धीरे-धीरे चलने वाले लोगों में बहुत अहंभाव होता है। एकाकी जीवन इन्हें बहुत ज्यादा पसंद होता है। इनको दिखावा करना अच्छा लगता है। एक हाथ जेब में डालकर चलने वाले लोग प्राय: शक्की स्वभाव और झक्की प्रवृति के होते हैं। ये अपनी छोटी-छोटी बातें भी छिपाकर नहीं रख पाते। ये व्यक्ति बहुत ही साधारण जीवन-यापन करते हैं। ऐसे लोग एक नम्बर के आलसी, कामचोर और दगाबाज भी होते हैं।

जो लोग गर्दन एक ही दिशा में रखकर और सीना तानकर तेजी से चलते हैं, वे स्वभाव से जल्दबाज होते हैं। ये लोग बहुत सफाई से झूठ बोलने वाले होते हैं। किसी भी स्थिति से अपने आप को बचाना इन्हें खूब अच्छी तरह आता है।

PunjabKesari Gait and personality

जो व्यक्ति कंधे झुकाकर चलते हैं, वे लोग किसी भी कार्य को करने में हमेशा आगे रहते हैं लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिल पाती। ये लोग अपनी पूरी जिन्दगी भैतिक सुविधाओं को जुटाने में लगा देते हैं।

हाथ को तानकर और गर्दन ऊंची रखकर जो लोग चलते हैं, वे मेहनती होते हैं। ऐसे लोग सबके दुख में काम आने वाले, विशाल हृदय वाले होते हैं।

हाथ ज्यादा हिलाकर चलने वाले लोग सारी जिन्दगी अल्हड़पन का जीवन व्यतीत करते हैं। ये लोग बहुत चौक्कने होते हैं। स्त्रियों का इस तरह चलना उनकी कार्य कुशलता बताता है।

PunjabKesari Gait and personality

कंधे लटकाकर चलने वाले व्यक्ति प्राय: मानसिक रूप से दबाव महसूस करते हैं कि इन्हें अपने तन का होश ही नहीं रहता।

दोनों टांगे चौड़ी करके चलने वाले व्यक्ति दो प्रकार की श्रेणियों में अधिक देखे जाते हैं, या तो वे बहुत उच्च श्रेणी के होते हैं या बहुत निम्र श्रेणी के होती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News