इस गांव में विधवा की तरह रहती हैं सुहागिनें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

सनातन परम्परा में सुहागिन महिलाएं बिंदी, सिंदूर और महावर जैसी चीजों से सजती-संवरती हैं। ये उनके सुहाग के प्रतीक होते हैं और माना जाता है कि इससे उनके पति की उम्र बढ़ती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहने वाले गछवाहा समुदाय की महिलाएं एक अलग ही परम्परा का पालन करती हैं। इस समुदाय की महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए हर साल विधवा जैसी जिंदगी जीती हैं। साल में 5 महीने के लिए ये महिलाएं विधवाओं की तरह रहती हैं।

PunjabKesari Gachwaha community women

गछवाहा समुदाय की स्त्रियां इस अनोखी परम्परा का पालन प्राचीन समय से ही करती चली आ रही हैं। ये 5 महीने तक न तो कोई शृंगार करती हैं, न ही खुश रहती हैं। दरअसल उनके पति इस वक्त पेड़ों से ताड़ी उतारने जाते हैं और तब तक महिलाओं को सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करना होता है।

PunjabKesari Gachwaha community women

ताड़ के पेड़ काफी ज्यादा लम्बे और सीधे होते हैं, ऐसे में उनके काम में खतरा भी ज्यादा होता है इसीलिए उनकी पत्नियां कुलदेवी के चरणों में अपना शृंगार अर्पित करके पति की रक्षा की प्रार्थना करती हैं।

PunjabKesari Gachwaha community women


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News