Film Ramayana: पाक में लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे, कराची के मंदिर में लगा फिल्म ‘रामायण’ का पोस्टर
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 08:25 AM (IST)
कराची (इंट.): नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का जादू न सिर्फ भारत में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है बल्कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भी मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पाकिस्तान में भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
कराची में सड़कों पर लोग ‘रामायण’ फिल्म का पोस्टर लेकर फिल्म के सुपरहिट होने की कामना कर रहे हैं और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं। लोगों ने फिल्म के पोस्टर को वहां के ऐतिहासिक मंदिर में जाकर लगा दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में लोग ‘रामायण’ फिल्म का पोस्टर लेकर सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
वे ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं और झूम रहे हैं। वीडियो में कई महिलाएं ‘मेरे घर राम आए हैं’ गाती दिख रही हैं। इसी दौरान वीडियो में एक महिला कहती है, “रणबीर कपूर हम सबके फेवरेट हैं। हम लोग चाहते हैं कि भगवान राम की कृपा इन पर बनी रहे और फिल्म सुपरहिट हो जाए।”
पाकिस्तानी हिंदू कराची की सड़कों पर रामायण का पोस्टर लेकर निकले और वहां के ऐतिहासिक मंदिर पर भी पोस्टर को लगाया।
