श्रीराम के आदर्श अपनाकर समाज से मिटाएं बुराई : नायब सैनी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 05:05 PM (IST)

लाडवा (शैलेंद्र): मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें धैर्य, मर्यादा, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री राम के आदर्श अपनाकर समाज से बुराइयां मिटानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है। सरकार गरीबों की देखभाल, किसानों के सम्मान, युवाओं को अवसर, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों को सहायता देकर राम राज्य की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News